{"_id":"6ab58948349420017700b25b","slug":"accusation-of-misappropriating-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-984966-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लॉट का सौदा कर 8.40 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लॉट का सौदा कर 8.40 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। हापुड़ की एक महिला ने नंदग्राम क्षेत्र में प्लॉट बेचने का सौदा कर 8.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन के फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जीवाड़ा किया। मामले में महिला ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, प्रीत विहार कॉलोनी (हापुड़) निवासी प्रीति ने तहरीर में बताया है कि गांव गढ़ी माजरा ढरगल में 149 वर्ग गज का खाली प्लॉट खरीदने के लिए सौदा उन्होंने गांव गढ़ी गुलधर निवासी प्रभात रावत, उसकी पत्नी भावना रावत, भाई सन्नी रावत और चाचा धर्मेंद्र रावत आदि से 34.27 लाख रुपये में सौदा तय किया था। सौदा तय कराने में सन्नी रावत और धर्मेंद्र रावत की भी भूमिका रही।
प्रीति का आरोप है कि उन्होंने 8.40 लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए थे। इसके अलावा सन्नी को 60 हजार रुपये नकद कमीशन दिया था। बाद में उन्हें पता चला कि प्रभात और भावना जमीन के अलग-अलग हिस्सों का अन्य लोगों से पहले ही सौदा कर चुके हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और प्लॉट की गिफ्ट डीड किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी। इसकी जानकारी होने पर प्रीति ने रकम वापस मांगी। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।