फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of gang-rape of a minor in a hotel under the pretext of providing a job

Ghaziabad News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accusation of gang-rape of a minor in a hotel under the pretext of providing a job
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग किशोरी को कुछ युवक नौकरी दिलाने का झांसा देकर सिंभावली स्थित एक होटल में ले गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को होटल में ही छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


किशोरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी दो युवकों मोशीन व दिलशाद से जान पहचान थी। कुछ दिन पहले दोनों ने उसकी नौकरी लगवाने की बात कही और आरोपियों ने नौकरी दिलवाने के नाम पर उसे झांसे में ले लिया। इसके बाद वह आरोपियों की बातों में आ गई। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर उसे सिंभावली स्थित ड्रीम पैलेस होटल में ले गए। यहां आरोपियों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने व परिजनों को घटना के बारे में बताने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

वह किसी तरह होटल से अपनी घर पहुंची और अपने चाचा व दादी को आपबीती सुनाई। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। उसने यहां पुलिस से मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मोशीन व दिलशाद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed