फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of fraud under the pretext of redeeming pledged gold.

Ghaziabad News: गिरवी सोना छुड़वाने के बहाने 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accusation of fraud under the pretext of redeeming pledged gold.

विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम के आदित्य मॉल में 19 मई को गिरवी सोना छुड़वाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता की तहरीर पर विकास समेत कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़ित अरुण गुप्ता और उनके दोस्त सन्नी गुप्ता ऑनलाइन विज्ञापन के जरिये गिरवी रखा सोना छुड़वाकर खरीदते हैं। उन्हें एक ग्राहक विकास का फोन आया और उसने आईआईएफएल मयूर विहार ब्रांच में अपना सोना गिरवी होने की बात कही। विकास ने बताया कि उसका कोटक महिंद्रा बैंक खाता फ्रीज है। नौ मई 2026 को विकास ने अरुण और सन्नी को इंदिरापुरम के आदित्य मॉल बुलाया। बैंक में पता चला कि विकास का खाता वास्तव में फ्रीज था। विकास को खाता अनफ्रीज होने पर दोबारा संपर्क करने को कहा। 15 से 19 मई 2026 के बीच विकास ने बताया कि उसका खाता अब सक्रिय हो गया है। 19 मई 2026 को अरुण और सन्नी आदित्य मॉल स्थित कोटक महिंद्रा बैंक पहुंचे और वहां विकास भी मिला। अरुण और सन्नी ने विकास को खाते में जमा करने के लिए 3.50 लाख रुपये नकद दिए। विकास ने यह राशि अपने किसी अन्य खाते में जमा कर दी। आरोप है कि बैंक से बाहर आने के बाद विकास ने कुछ लड़कों को बुलाकर अरुण और सन्नी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed