{"_id":"6a9734178a57cb1f7e0f1dd1","slug":"accusation-of-fraud-by-luring-investment-in-a-vehicle-company-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110639-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वाहन कंपनी में निवेश का झांसा देकर 26.55 लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वाहन कंपनी में निवेश का झांसा देकर 26.55 लाख रुपये ठगने का आरोप
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली निवासी युवक से वाहन कंपनी में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 26.55 लाख रुपये ठगने का आरोप है। युवक की शिकायत पर मोदीनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के लाजपतनगर निवासी विवेक कुमार की शिकायत के अनुसार नोएडा निवासी अमित जसूजा से उनकी पुरानी जान-पहचान है। आरोप है कि अमित ने विवेक को बताया कि कई लोगों ने मिलकर एक वाहन कंपनी शुरू की है और कंपनी का कार्यालय मोदीनगर थाने के पास बनाया गया है। उसने विवेक को कंपनी में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिया।
शिकायत के अनुसार इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई बैठकें हुईं। अमित की बातों पर भरोसा करके विवेक ने कथित वाहन कंपनी में ऑनलाइन माध्यम से 26.55 लाख रुपये निवेश कर दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब उसे न तो कोई मुनाफा मिला और न ही कंपनी से संबंधित कोई जानकारी मिली तो उसने अपने स्तर से छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विवेक के अनुसार जांच करने पर पता चला कि न तो ऐसी कोई कंपनी है और न ही मोदीनगर में उसका कोई कार्यालय है। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमित जसूजा, राजकुमार जसूजा और गीता जसूजा निवासी टावर-बी, सेक्टर-137, ग्रेटर नोएडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।