फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of conducting transactions with foreign accounts using a neighbor's bank account.

Ghaziabad News: पड़ोसी के बैंक खाते का इस्तेमाल कर विदेशी खातों से दो करोड़ के लेनदेन का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accusation of conducting transactions with foreign accounts using a neighbor's bank account.
साहिबाबाद। मोहन नगर के राजीव कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश यादव ने अपने पड़ोसी मोहम्मद अजरुद्दीन के खिलाफ हवाला की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी ने उनके बैंक खाते का इस्तेमाल कर वर्ष 2020 से 2025 के बीच करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन विदेशी बैंक खातों में किया है। करीब आठ माह पहले बैंक खाता होल्ड होने पर उन्हें इसका पता चला। क्राइम ब्रांच सेल की शुरुआती जांच विदेशी बैंक खातों की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि अलग-अलग कई बैंक खातों में लेनदेन किया गया है। 12 जुलाई को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करते हैं। पड़ोसी मोहम्मद अजरुद्दीन गाजियाबाद में एक अधिवक्ता के पास बैठकर वकालत की प्रैक्टिस भी करता है। पीड़ित के अनुसार आरोपी एनजीओ व मदरसे का संचालन भी करता है। बताया कि अक्सर वह उनके बैंक खाते में रुपये मंगवाता रहता था। पड़ोसी होने के नाते वह भी मदद कर दिया करते थे। बताया कि आरोपी के पास अलग-अलग बैंक के करीब 10-12 क्रेडिट कार्ड थे। उनके खाते में रुपये मंगाने के बाद आरोपी उस रकम को क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर करता था और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर भुगतान करता था। करीब आठ माह पहले उनका बैंक खाता अत्यधिक राशि होने की वजह से होल्ड कर दिया गया। जब वह अपने अधिवक्ता के साथ बैंक पहुंचे तब पता चला कि आरोपी ने उनके बैंक खाते से करीब दो करोड़ रुपये का लेनेदेन किया है। इसकी शिकायत अधिवक्ता संतोष के माध्यम से उन्होंने क्राइम ब्रांच सेल में की। यहां पूरे मामले की जांच हुई। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी की तरफ से करोड़ों के लेनदेन का साक्ष्य मिला है लेकिन विदेशी बैंक खातों की पुष्टि नहीं है। आरोपी को बुलाकर पूछताछ भी की गई लेकिन कोई सतोषपूर्ण जबाव नहीं मिला है। क्रेडिट कार्ड में रुपये ट्रांसफर कर अलग-अलग जगहों पर बिल व अन्य चीजों का भुगतान किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed