फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of breaking the plot gate and assaulting the security guards

Ghaziabad News: प्लॉट का गेट तोड़कर चौकीदारों से मारपीट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accusation of breaking the plot gate and assaulting the security guards
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में खरखड़ी रेलवे अंडरपास के पास एक प्लॉट पर चौकीदारों से मारपीट का आरोप है। 16 अक्तूबर की रात करीब 10:32 बजे 8 से 10 लोगों ने चौकीदारों पर हथियार की बट से हमला किया। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव गढ़ी जस्सी निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 500 वर्ग गज का यह प्लॉट है, जहां दो चौकीदार तैनात थे। आरोपियों ने प्लॉट का मुख्य गेट और कमरे का शटर तोड़ा। विरोध करने पर चौकीदारों को लात-घूंसों से भी पीटा गया। भीड़ जुटने पर आरोपी सफेद रंग की दो बिना नंबर प्लेट वाली कारों से खरखड़ी गांव की ओर भाग निकले। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed