फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   AC wire stolen from wholesale store near Sahibabad ACP office

Ghaziabad News: साहिबाबाद एसीपी ऑफिस के पास होलसेल स्टोर से एसी का तार चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
AC wire stolen from wholesale store near Sahibabad ACP office
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर में सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद के कार्यालय के सामने होलसेल स्टोर की छत पर एसी के आउटडोर से तार चोरी हो गया। घटना 25 जून की रात की है। आरोप है कि पुलिस चौकी में सूचना देने पर पुलिस ने उन्हें ऑनलाइन शिकायत में उलझा दिया। ऑनलाइन शिकायत नहीं होने पर पुलिस ने 20 दिन बाद मुकदमा किया। प्रबंधक स्मृति शर्मा ने बताया कि स्टोर के सामने सहायक पुलिस आयुक्त का कार्यालय है। वहां हर समय पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं जबकि बराबर में राजेंद्रनगर चौकी की पुलिस भी क्षेत्र में घूमती रहती है। बावजूद इसके चोरों ने इमारत की छत पर चढ़कर एसी के आउटडोर से करीब 25 मीटर तार चोरी कर लिया। इसकी कीमत 55 से 70 हजार रुपये के बीच है। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत राजेंद्र नगर चौकी में दी लेकिन पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत करने के बारे में बताया। उनके मुताबिक ऑनलाइन शिकायत कई दिन तक पोर्टल पर लंबित रही। परेशान होने के बाद उन्होंने साहिबाबाद कोतवाली जाकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि चोरों की पहचान करने के लिए टीम काम कर रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed