फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Absconding usurer arrested with partner after 23 days

Ghaziabad News: 23 दिन बाद साथी संग गिरफ्तार हुआ फरार सूदखोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Absconding usurer arrested with partner after 23 days
लोनी। कारोबारी चंचल अग्रवाल ने जिस सूदखोर से परेशान होकर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी, उसे पुलिस ने घटना के 23 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। सूदखोर का साथी भी गिरफ्तार हुआ है। घटना के बाद से आरोपी अपने ठिकाने बार-बार बदल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि किन-किन लोगों ने उसको संरक्षण दिया है। इनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। सूदखोर के खिलाफ एक और कारोबारी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि 30 जून को चंचल अग्रवाल निवासी बलराम नगर में फंदा लगाकर अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। चंचल ने मरने से पहले अपनी डायरी में तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण सूदखोर जितेंद्र बंसल उर्फ जीतू को बताया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। जितेंद्र को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने उसके साले को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जितेंद्र लोनी दो नंबर पर किसी काम से चोरी छुपे आ रहा है। एसीपी ने बताया कि विजय कुमार जितेंद्र का दोस्त है। दोनों मिलकर ब्याज पर पैसे चलाने का कारोबार करते हैं। जिस दिन घटना घटी थी, उस दिन से ही दोनों दोस्त एक साथ फरार हुए थे। आरोपी दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, दो करोड़ वसूले
चंचल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उन्होंने करीब चार साल पहले जितेंद्र से 40 लाख रुपये पांच फीसदी के ब्याज पर लिए थे। ब्याज लगाकर दो करोड़ वसूल किए थे। इसके अलावा चंचल का बंगला भी अपने नाम लिखवा लिया था। इन सबके बावजूद उस पर पर एक करोड़ रुपये और निकाल दिया था। इससे परेशान होकर चंचल अग्रवाल ने अपने घर पर फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed