फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   absconding 401 history sheeter can spoil the election atmosphere

Ghaziabad News: फरार 401 हिस्ट्रीशीटर बिगाड़ सकते हैं चुनावी माहौल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
absconding 401 history sheeter can spoil the election atmosphere
गाजियाबाद। जिले के फरार 401 हिस्ट्रीशीटर चुनावी माहौल बिगाड़ कर सकते हैं जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। इनकी तलाश के लिए पुलिस जुटी है लेकिन हाथ नहीं आए हैं। अंदेशा है कि फरार सभी बदमाश चुनाव तो प्रभावित और आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही मतदाताओं को भी प्रभावित कर शांति-व्यवस्था से खिलवाड़ कर सकते हैं। चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस ने जिले के हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया तो 401 हिस्ट्रीशीटर लापता मिले। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों व बूथों पर भी सतर्कता बरतने की योजना बना रही है। इसके लिए पुलिस खुफिया विभाग की टीम लगाकर मतदान केंद्रवार व क्षेत्रवार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध व नोडल अधिकारी नगर निकाय चुनाव सच्चिदानंद ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया गया। इनमें से 401 ऐसे हिस्ट्रीशीटर मिले हैं, जो लापता हैं। ये ऐसे हैं जो पता बदलकर किसी और स्थान पर रहे हैं। हाल में इनके सक्रिय होने की सूचना नहीं है। सक्रिय होने की सूचना मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



हिस्ट्रीशीटरों की कराई जा रही है निगरानी
हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी के लिए पुलिस के बीट कांस्टेबल नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए एक प्रारूप तय किया गया है। इस प्रारूप में हिस्ट्रीशीटर का नाम, पता, परिवार के सदस्यों की जानकारी के साथ आस-पड़ोस व रिश्तेदारों की जानकारी, वर्तमान में वह क्या कर रहा है, उसकी आय का स्रोत क्या है। पैरोकार व जमानती की जानकारी समेत अन्य बिंदुओं को प्रारूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे खुलती है हिस्ट्रीशीट
हिस्ट्रीशीट को दो श्रेणी ए व बी में बांटा गया है। ए श्रेणी में उन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाती है जो छोटे-मोटे अपराध करने के अभ्यस्त हो और उनके सुधार की कोई गुंजाईश दिखाई न दे। ए श्रेणी की हिस्ट्रीशीट डीसीपी खोलते हैं। बी श्रेणी की हिस्ट्रीशीट जघन्य अपराधियों की खोली जाती है।



पूर्व चुनावों में माहौल बिगाडने वालों को किया चिन्हित
134 ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है जो पूर्व चुनावों में अपराधों में शामिल रहे हैं या उन्होंने माहौल बिगाडने का काम किया है। इनमें सबसे ज्यादा लोग इंदिरापुरम, खोड़ा, साहिबाबाद, लिंक रोड, टीलामोड़ और मोदीनगर थाना क्षेत्र के हैं। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस 22 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।


सत्यापन में हिस्ट्रीशीटरों की स्थिति
कुल हिस्ट्रीशीटर- 1403
जेल में बंद- 235
लापता मिले- 401
मौजूद मिले- 741
मृत- 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed