{"_id":"583477624f1c1b462413b2c4","slug":"about-four-hours-are-creeping-up-on-gt-road-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":" करीब चार घंटे तक जीटी रोड पर रेंगते रहे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब चार घंटे तक जीटी रोड पर रेंगते रहे वाहन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
जाम से लोग हुए परेशान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। जीटी रोड पर बने पानी की पाइप लाइन फटने से बने गड्ढों के चलते मंगलवार सुबह वाहन चालकों को करीब चार घंटे तक मोहन नगर में जाम से जूझना पड़ा। सुबह करीब नौ से दोपहर एक बजे तक वाहन जीटी रोड पर रेंगते रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नदारद दिखे।
विज्ञापन
दरअसल, पानी की लाइन में लीकेज के चलते मोहन मीकिंस फैक्ट्री के आसपास जीटी रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों के चलते वाहन रेंगते रहते हैं, जिससे जाम के हालात बनते हैं। मंगलवार सुबह नौ बजे ही वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तक वाहन रेंगते रहे। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि गड्ढ़ों के कारण ही जाम लग रहा है। डीएमआरसी ने गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पाइप लाइन फटने से भरता है पानी, सड़क का बुरा हाल : जीटी रोड के नीचे पानी की पाइप लाइन है, जो वाहनों का दबाव बढ़ने पर अक्सर फट जाती है।
जलकल के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि वाहनों के दबाव के चलते पाइप लाइन फट जाती है। जीटी रोड पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। पाइप लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है, दो दिन में मरम्मत पूरी हो जाएगी।