फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aam Aadmi Party made Janaki Jagat Bisht the mayor candidate

Ghaziabad News: आम आदमी पार्टी ने जानकी जगत बिष्ट को बनाया मेयर प्रत्याशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party made Janaki Jagat Bisht the mayor candidate
गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम महापौर, दो नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मेयर पद पर जानकी जगत बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है। बृहस्पतिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन शर्मा ने एक प्रेसवार्ता के दौरान प्रत्याशियों के नामों की सूची सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम समेत जिले के नौ नगर निकायों में मेयर, चेयरमैन, पार्षद और सभासद पद पर उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन

नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्त्रां में प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अनीता कसाना को, खोड़ा नगर पालिका से सीमा कमल मावी को, नगर पंचायत पतला से परमीत देवी को और डासना नगर पंचायत से शहनाज सैफी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी नगर निगम के 100 वार्डाें में से अब तक 67 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जल्द ही 33 अन्य वार्डाें के उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि मेयर सीट पर उन्होंने जानकी जगत बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। जानकी पेशे से टीचर हैं और प्राइवेट स्कूल में जॉब करती हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस में रह चुके हैं पति जगत बिष्ट
आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी जानकी बिष्ट के पति जगत बिष्ट 10 साल से कांग्रेस में थे। बीते साल विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस से साहिबाबाद विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इससे वह खफा थे। उनका कहना है कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंडी और ठाकुर वोटरों पर आप की नजर
आम आदमी पार्टी ने मेयर सीट पर ठाकुर कार्ड खेला है। मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले जगत बिष्ट की पत्नी जानकी जगत बिष्ट को मैदान में उतारकर साफ कर दिया है कि उसकी नजर उत्तराखंडी और ठाकुर मतदाताओं पर हैं। हिंडन पार क्षेत्र और विजयनगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं। ऐसे में अन्य विपक्षी दलों के लिए यह बड़ी चुनौती बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed