फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   aag bujhaane me jhulse do bhai, aspatal me bharti

आग बुझाने में झुलसे दो भाई, अस्पताल में भर्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
aag bujhaane me jhulse do bhai, aspatal me bharti
घूकना में आग लगने के बाद घर के बाहर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : AMAR UJALA
फोटो समाचार ... माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के घुकना में सोमवार रात बाइक का पेट्रोल लीक होने से रसोई में आग लग गई। घटना में दो भाई झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के बाद दोनों भाइयों को मरियम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घूकना गली नंबर-2 में निवासी हरपाल सिंह का मकान है। रविवार शाम को घर के बाहर बाइक खड़ी थी। बताया जा रहा है कि हर पाल के छोटे बेटे ने बाइक मकान में खड़ी की, जिसमें से पेट्रोल निकल रहा था। उसी दौरान रसोई में खाना बनाया जा रहा था। पीड़ित परिवार के मुताबिक इसी दौरान आग लग गई। आग बुझाने में हरपाल के बेटे रोहित और कालू झुलस गए। दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed