{"_id":"5f0edea68ebc3e639315ff83","slug":"a38","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोड़ा में मार्केट्स के अध्यक्षों को किया नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोड़ा में मार्केट्स के अध्यक्षों को किया नामित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा में मार्केट्स के अध्यक्षों को किया नामित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद ने खोड़ा नगर पालिका परिषद में संगठन में पदाधिकारियों को नामित किया है। इन सभी को विभिन्न मार्केट में अध्यक्ष पद पर जिम्मेदारियां दी गई हैं। संगठन के अध्यक्ष ने सभी का माला पहनाकर और प्रपत्र देकर प्रोत्साहित किया। संगठन में साहिबाबाद विस अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि खोड़ा क्षेत्र में संडे मार्केट का अध्यक्ष के लिए पंकज गुप्ता, अटल चौक मार्केट में गजेंद्र नेगी, संगम पार्क क्षेत्र में कौशल किशोर मिश्रा जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी अध्यक्षों से हमेशा व्यापारियों के हित में कानून नियमों के तहत समस्या का समाधान कराने की अपील की। इस दौरान उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा शनी बाजार अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता सभासद होती लाल चौहान आदि व्यापारी मौजूद रहे। ----------------------------- सुमित कुमार