फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was murdered by slitting his throat on Holi day, two arrested

Ghaziabad News: होली के दिन युवक की गला रेतकर हत्या, दो पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by slitting his throat on Holi day, two arrested
नई दिल्ली। होली के दिन शराब के नशे में दो युवकों ने एक युवक की बोतल से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आशीष (26) के रूप में हुई है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे, लेकिन कुछ ही घंटे बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनको दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी पंकज कुमार सिंहा (30) और औश्र मंडावली दिल्ली निवासी जीतू (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले से एक-एक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आशीष के दोस्त विकास के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया है। उसने बताया कि वारदात के समय वह और आशीष होली खेलने के बाद वापस खोड़ा कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में आरोपियों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने झगड़े के दौरान आशीष पर बोतल से वारकर उसकी हत्या कर दी। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शुक्रवार शाम 5.30 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि कल्याणपुरी इलाके में एक युवक का बोतल से गला रेत दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल को मैक्स अस्पताल ले जाया जा चुका था।
विज्ञापन

पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि आशीष की मौत हो चुकी है। अस्पताल में चश्मदीद और आशीष का दोस्त विकास मिला। उसने बताया कि आशीष भारत नगर खोड़ा कॉलोनी में रहता है। परिवार में माता-पिता और तीन भाई हैं। वह अपने पिता के साथ नोएडा सेक्टर-9 में बीड़ी सिगरेट का खोखा लगाता था। वारदात के समय वह दोस्तों के साथ होली खेलकर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही यह लोग एनएच-24 के कट पर पहुंचे। इस बीच बाइक सवार आरोपियों ने इनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। बाद में दोनों झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर अचानक एक आरोपी ने शराब की बोतल से पहले आशीष के सिर पर वार किया, जिससे बोतल टूट गई। इसके बाद आरोपियों ने टूटी बोतल से आशीष का गला रेत दिया। वारदात के बाद दोनों अपनी बाइक से भाग गए। फौरन मामला दर्ज कर एसएचओ कल्याणपुरी मुकेश बालियान, एटीओ इंस्पेक्टर दीपक कुमार व अन्यों की टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed