फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was injured in a collision between two bikes, a report was filed against three people

Ghaziabad News: दो बाइकों की टक्कर से युवक चोटिल हुआ, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A young man was injured in a collision between two bikes, a report was filed against three people
लोनी। सेवाधाम स्थित पाइप लाइन मार्ग पर दो बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाले हामिद बाइक से दिल्ली स्थित काम पर जा रहे थे। जैसे ही वह सेवाधाम पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रहे बाइक पर सवार तीन युवकों ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक रोड पर जा गिरा और उसके उल्टे पैर की दो उंगली टूट गई। घायल के भाई आकिब ने टक्कर मारने वाले युवक वासु व दो अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed