फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was hit with a blade for resisting the snatching of money

Ghaziabad News: रुपये छीनने का विरोध करने पर युवक को मारा ब्लेड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
A young man was hit with a blade for resisting the snatching of money
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र निवासी राहुल को रास्ते में रोककर दो युवकों ने मारपीट की। उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। मामला छह सितंबर की रात का है। पुलिस ने युवक की मां ममता की तहरीर पर सात सितंबर की रात क्षेत्र के ही रहने वाले मोहम्मद फिरोज और रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में एकता विहार कुटी निवासी ममता ने बताया कि उनका बेटा राहुल छह सितंबर की देर रात पैदल ही घर लौट रहा था। रास्ते में घर से कुछ ही दूरी पर डिफेंस कॉलोनी भोपुरा निवासी फिरोज और रिजवान ने बेटे को रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने बेटे से मारपीट की और रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने ब्लेड से उसकी गर्दन और पेट पर हमला कर दिया। किसी तरह सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराने विवाद की बात सामने आ रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

08जेएनडी10-सफीदों बस स्टैंड पर खड़ी एसी बस। स्रोत प्रशासन

08जेएनडी10-सफीदों बस स्टैंड पर खड़ी एसी बस। स्रोत प्रशासन

08जेएनडी10-सफीदों बस स्टैंड पर खड़ी एसी बस। स्रोत प्रशासन

08जेएनडी10-सफीदों बस स्टैंड पर खड़ी एसी बस। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed