फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was dragged from his car to a secluded spot and then a pistol was pointed at him.

Ghaziabad News: कार से खींचकर सुनसान जगह ले जाकर युवक पर तानी पिस्टल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A young man was dragged from his car to a secluded spot and then a pistol was pointed at him.
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में जाम में फंसे युवक को आठ-नौ युवकों ने घेरकर कार में तोड़फोड़ कर युवक को बाहर खींच लिया। बाइक पर बैठाकर कार सवार को सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने सिर पर पिस्टल तानकर पिटाई की और घायलावस्था में बाइक पर बैठाकर कार के नजदीक फेंक गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद और छह-सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर सोसायटी में रहने वाले एकलव्य के खिलाफ फायरिंग करने का मामला दर्ज है। एकलव्य के मुताबिक एक फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह केडब्ल्यू दिल्ली-6 स्थित मॉल में जाने के लिए कार से निकले। जब वह वीवीआईपी मंगलम सोसाईटी के सामने पहुंचे तो वहां लगे जाम में कार सड़क पर खड़ी कर दी। इसी दौरान आरोपी लक्की, व्योम, हर्ष, समर्थ और छह सात अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

कार में लाठी-डंडों से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोपियों ने एकलव्य को कार से खींच लिया और बाइक पर बैठाकर गढ़ी गांव स्थित क्रिकेट मैदान में सुनसान स्थान पर ले गए। आरोपियों ने सिर पर पिस्टल तानकर हॉकी डंडों और लात-घूंसों से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद घायल को अर्धमूर्छित अवस्था में बाइक पर बैठाकर कार के पास फेंककर भाग गए। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के दो गुटों में चल रही वर्चस्व की लड़ाई
नए वर्ष की पार्टी में कार पार्किंग से निकालने को लेकर सिकरोड निवासी हर्ष व एकलव्य आदि में मारपीट हुई। इसके बाद एक जनवरी को थार सवार युवकों ने हर्ष और उसके दोस्त अंकुर की कार पर फायरिंग कर दी थी। सिकरोड निवासी हर्ष ने अमित काजरा, पंकज चौधरी, साहिल और एकलव्य पाठक को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मात्र दो आरोपियों को जेल भेजा, जबकि नामजद पुलिस की पकड़ से एक माह बाद भी बाहर हैं। अब हर्ष पक्ष ने एकलव्य पाठक पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed