फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was beaten up after being chased for protesting against indecency

Ghaziabad News: अभद्रता के विरोध पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up after being chased for protesting against indecency
मोदीनगर। थानाक्षेत्र भोजपुर के मुकीमपुर गांव में अभद्रता करने का विरोध करने पर लोगों ने तीन युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुकीमपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार, सोनू व यतेश सोमवार शाम को खेत पर काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के पंचायत भवन के पास पहुंचे तो गांव निवासी विपिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभद्रता शुरू कर दी है। विरोध पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विपिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर योगेन्द्र, सोनू व यतेन्द्र की बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने कई राउंड फायरिंग भी की। अचानक फायरिंग से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर विपिन, निखिल, मनी, शिवम, दीपक, राजा के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed