फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man trapped in a love affair and his family were robbed of money and jewellery

Ghaziabad News: प्रेमजाल में फंसा युवक व उसके परिजनों से रकम व गहने हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A young man trapped in a love affair and his family were robbed of money and jewellery
गढ़मुक्तेश्वर। प्रेमजाल में फंसाकर युवती और उसके परिवार के लोगों ने युवक व परिजनों से लाखों रुपये की रकम व गहने हड़प लिए। पीड़ित पक्ष ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ निवासी गुलफाम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे जीशान की सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद बुलंदशहर के खुर्जा निवासी युवती सुमाईला से दोस्ती हो गई। इसके बाद सुमाईला ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती और उसके परिजनों ने कई बार उनके बेटे से अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कराए। पीड़ित का कहना है कि बेटे के कहने पर उन्होंने बेटे का रिश्ता युवती के साथ तय कर दिया। गोद भराई की रस्म में उन्होंने 51 हजार रुपये, सोने के गहने व अन्य काफी सामान दिया। कुछ समय तक सब ठीक रहा। इस दौरान भी आरोपियों ने उनके बेटे से अपने खाते में पैसे मंगवाए। इसके बाद सुमाईला, उसके पिता मास्टर सलीम, माता आसमा भाई सलमान और बहन सानिया ने शादी करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने आरोपियों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं माने तो गोद भराई के दौरान दी गई राशि व उपहार उन्होंने वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस कारण उन्हें न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed