फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man suffered a heart attack while running on a treadmill in Khoda Ghaziabad

Video: गाजियाबाद के खोड़ा में ट्रेडमिल पर रनिंग करते हुए युवक को आया हार्ट अटैक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

Sun, 17 Sep 2023 03:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Sep 2023 03:07 AM IST
सार

Heart Attack in Gym: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती विहार निवासी एक युवक की जिम में मौत हो गई। 

विज्ञापन
A young man suffered a heart attack while running on a treadmill in Khoda Ghaziabad
गाजियाबाद में युवक की जिम में हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित खोड़ा के सरस्वती विहार कॉलोनी स्थित जिम में कसरत कर रहे बीटेक छात्र सिद्धार्थ (18) की शनिवार सुबह मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है। 10 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि सिद्धार्थ ट्रेडमिल पर दौड़ रहा है और एकाएक गिर गया।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले विनय कुमार खोड़ा में अपने बेटे सिद्धार्थ कुमार के साथ रहते हैं। सिद्धार्थ शनिवार सुबह 11 बजे जिम गया था। इसी दौरान सिद्धार्थ ट्रेड मिल पर गिर गया। इस दौरान कसरत कर रहे अन्य दो युवक सिद्धार्थ को उठाने के लिए दौड़े। दोनों ने सिद्धार्थ को उठाया और उसे पानी पिलाने का प्रयास किया। इस बीच सिद्धार्थ ने एक बार हाथ व पैर भी झटके। उसके बाद उसे पास के निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसका शव लेकर पैतृक घर बिहार के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह से जा रहा था जिम
विनय की पत्नी बिहार में ही शिक्षिका हैं। सिद्धार्थ के पिता खोड़ा में ही परचून की दुकान चला रहे थे। सिद्धार्थ ने इसी वर्ष गाजियाबाद के एक निजी कॉलेज में बीटेक में दाखिला लिया था। जिम ट्रेनर सुमित ने बताया कि सिद्धार्थ करीब छह माह से उनके पास आ रहा था।
 

विज्ञापन

क्षमता से अधिक न करें व्यायाम
कम उम्र के युवाओं के व्यायाम करने के दौरान मौत की खबरें आ रही हैं। यदि सांस फूलने व अन्य कोई समस्या है तो व्यायाम करने से पहले डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। क्षमता से अधिक व्यायाम करने से परहेज करना चाहिए। दिल और फेफड़ों के रोगी को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही जिम में व्यायाम करना चाहिए। - डॉ. केके पांडेय, फेफड़ा रोग विशेषज्ञ, यशोदा अस्पताल कौशांबी

व्यायाम करते हुए रखें सावधानी
-जिम में क्षमतानुसार वजन उठाएं
-ट्रेडमिल पर लगातार दौड़ना हानिकारक हो सकता है
-हार्टबीट तेज होने पर व्यायाम को सावधानीपूर्वक रोक दें
-ट्रेनर की निगरानी में ही व्यायाम करें
-बुखार या तबीयत खराब होने पर जिम ना जाएं
-व्यायाम करने के दौरान पानी ज्यादा न पीएं

पूर्व में हुए हादसे
- 26 जुलाई को खोड़ा के वंदना विहार में जिम करते समय युवक की मौत
-19 अक्तूबर 2022 को शालीमार गार्डन में जिम ट्रेनर की जिम में मौत

चिकित्सक की सलाह : क्षमता से अधिक न करें व्यायाम

कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल के फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. केके पांडेय कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को क्षमता से अधिक व्यायाम करने से परहेज करना चाहिए। अगर सांस फूलने की समस्या है, दिल और फेफड़ों के रोगी हैं तो चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही जिम में व्यायाम करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed