फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man fled, abandoning his bike, after an alarm was raised; the investigation revealed a case involving a romantic affair

Ghaziabad News: शोर मचा तो बाइक छोड़कर भागा युवक, जांच में प्रेम प्रसंग का मामला निकला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man fled, abandoning his bike, after an alarm was raised; the investigation revealed a case involving a romantic affair
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव में एक मकान के पास युवक को देखकर ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर चोरी की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। जांच के दौरान मामला चोरी का न होकर प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक एक घर में पहुंचा था। इसी दौरान पड़ोसी की नजर उस पर पड़ गई। युवक को संदिग्ध हालत में देखकर ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ जुटती देख युवक घबरा गया और बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास जानकारी जुटाने के बाद मौके से मिली बाइक को कब्जे में ले लिया। जांच में बाइक के आधार पर युवक की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने साथ पढ़ने वाली एक युवती से मिलने के लिए गांव में आया था। वह युवती को मोबाइल देने के लिए उसके घर के पास पहुंचा था। इसी दौरान लोगों की नजर पड़ने और शोर मचने पर वह डर गया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन


सीओ गढ़ राहुल यादव ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। डायल 112 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। मौके पर मिली बाइक को थाने में खड़ा कराया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed