फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man fell into a canal after being hit by a mini truck and died

Ghaziabad News: मिनी ट्रक की टक्कर से नहर में गिरा युवक, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A young man fell into a canal after being hit by a mini truck and died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शंकराटीला निवासी कुंवर पाल सिंह के बेटे ललित (20) को बुलंदशहर के अहार क्षेत्र में मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह नहर में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।


ललित कुमार जनपद बुलंदशहर के नरौरा में कंपाउंडर का प्रशिक्षण ले रहे थे। सोमवार की दोपहर को वहां स्थित कॉलेज से उनके कुछ दस्तावेज जमा कराने के लिए फोन आया। तो वह दस्तावेज लेकर बाइक से कॉलेज के लिए जा रहे थे। जैसे ही अहार क्षेत्र में मध्य गंग नहर पर पहुंचे, तो सामने आए मिनी ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ललित नहर में गिर गए। उनको नहर में गिरता देखकर आसपास के लोगोंं ने शोर मचा दिया। स्थानीय युवाओं की मदद से ललित को नहर से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने ललित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed