फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A year after the rape, the accused harassed the girl

Ghaziabad News: दुष्कर्म के एक साल बाद आरोपी ने युवती को किया परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
A year after the rape, the accused harassed the girl
गाजियाबाद। एक साल से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी करन सिंह को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करन ने एक साल बाद युवती से संपर्क करने के लिए व्हाट्सएप पर मेसेज भेजा था। इसकी जानकारी युवती ने पुलिस को दी तो ट्रेस करके पुलिस ने उसे दबोच लिया। मई 2022 में लाल कुआं निवासी युवती के पिता ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी करन सिंह बांदा के चंदवरी के गांव गोधनी का रहने वाला है। हाल में वह नोएडा में काम कर रहा था। एसीपी बताया कि करन पहले युवती के घर के पास ही रहकर मजदूरी करता था। उसी दौरान वह युवती को बहला-फुसलाकर कानपुर ले गया था। युवती के बयान व मेडिकल के आधार पर मुकदमा दुष्कर्म की धारा में तरमीम कर दिया गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पूछताछ में करन सिंह ने बताया कि वह उसे कानपुर ले गया था। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर छह दिन बाद उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed