फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A woman was murdered in Mandola village of Tronica City police station area

UP: बुजुर्ग महिला का शव घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला, शरीर पर नहीं थे आधे कपड़े, फैक्टरी में काम करने गई थी

Fri, 04 Oct 2024 11:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Oct 2024 11:48 AM IST
सार

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर खाली मैदान में लापता बुजुर्ग महिला संगीता (55) का शव मिला है। मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला घर से फैक्टरी में काम करने के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोष व्यक्त किया और शव उठना नहीं दिया।

विज्ञापन
A woman was murdered in Mandola village of Tronica City police station area
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर खाली मैदान में लापता बुजुर्ग महिला संगीता (55) का शव मिला है। महिला के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान है। मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला घर से फैक्टरी में काम करने के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रोष व्यक्त किया और शव उठना नहीं दिया। पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन माने।

विज्ञापन


सुनील त्यागी परिवार के साथ मंडोला गांव में रहते हैं। वह हापुड़ में प्रॉपर्टी की देखरेख का काम करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता 55, दो बेटे मनीष और मोहित है। मनीष दिल्ली में रहते हैं। मोहित अपनी मां के साथ मंडोला गांव में रहते हैं। संगीता ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि संगीता बृहस्पतिवार को फैक्टरी में काम करने के लिए निकली थी। लेकिन रात तक घर नहीं पहुंची। पति हापुड़ में काम के लिए गए थे। रात के समय संगीता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग जंगल की तरफ जा रहे थे। तभी उन्होंने एक महिला का शव खाली मैदान में पड़ा हुआ देखा। पास जाकर देखा तो पता चला कि महिला का शव संगीता का है। उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। बुजुर्ग महिला के शरीर पर आधे कपड़े नहीं थे। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। महिला की हत्या की सूचना पाकर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। पुलिस जैसे ही शव को उठाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीण आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के मांग और जल्द खुला से की बात कहने लगे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने महिला के शव को जाने दिया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जिस फैक्टरी में महिला काम करती थी। वहां पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed