फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A woman was murdered by her lover in Ghaziabad s Tronica City

UP:  इमरान ने पहले प्रेमिका की हत्या की... दोपहर से लेकर रात भर शव के साथ किया ये काम; फिर ताला लगाकर भागा

Sun, 27 Apr 2025 09:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Apr 2025 09:47 AM IST
सार

इमरान ने बताया कि कृष्णा देवी से उसकी मुलाकात मिड-डे मील की खाद्यान्न आपूर्ति करने के दौरान हुई। वह दिल्ली के एक स्कूल में बच्चों के लिए मिड-डे-मील बनाती थी। अवैध संबंधों के चलते उन्होंने किराये पर कमरा लिया।

विज्ञापन
A woman was murdered by her lover in Ghaziabad s Tronica City
हत्यारोपी इमरान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी के इलायचीपुर में कमरे में कंबल से लिपटे मिले शव के मामले में हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या उसके प्रेमी इमरान उर्फ सोनू (38) निवासी सरला विहार थाना अंकुर विहार ने 22 अप्रैल की दोपहर दुपट्टे से गला घोंटकर कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने शव को कंबल में लपेटा और तीन अलग-अलग जगह से बांधा। दोपहर से सारी रात शव के बराबर में सोया। 23 अप्रैल की सुबह होने पर मकान मालिक ने दरवाजा खोला तो इमरान कमरे का ताला लगाकर हरिद्वार भाग गया।

विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि 24 अप्रैल को सड़ी-गली हालत में महिला का शव मिला था। मकान मालिक ने बताया कि उनके मकान में किराये पर कमरा लेकर इमरान उर्फ सोनू रहता था और पेंट पुट्टी का काम करता था। इमरान के पास महिला आती जाती रहती थी और इमरान इसे अपनी पत्नी बताता था। इमरान को ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान ने बताया कि कृष्णा देवी से उसकी मुलाकात मिड-डे मील का खाद्यान्न आपूर्ति करने के दौरान हुई। वह दिल्ली के एक स्कूल में बच्चों के लिए मिड-डे-मील बनाती थी। अवैध संबंधों के चलते उन्होंने किराये पर कमरा लिया। इमरान महिला की नाबालिग बेटी पर भी गलत नजर रखता था। हत्यारोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह अपनी बेटी को लेकर आए और तीनों कहीं दूर जाकर रहेंगे। महिला ने बेटी पर गलत नजर रखने का विरोध किया। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद इमरान ने दुपट्टे से गला घोटकर महिला की हत्या कर दी और करीब 17 घंटों तक शव के पास कमरे में रहा।

विज्ञापन

लापता मां की फोटो लेकर तलाश कर रहे थे बेटा-बेटी
महिला दिल्ली से 22 अप्रैल को इमरान से मिलने आई, जहां उसकी हत्या हो गई। दो दिनों तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो उसके पांचों बेटे-बेटियां हाथ में मां का फोटो लेकर गली-मोहल्लों में तलाश कर रहे थे। आसपास के लोगों ने बच्चों को महिला की हत्या होने की बात बताई। इसके बाद वह ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे और पोस्टमॉर्टम पर रखे शव की शिनाख्त की। बड़े बेटे ने इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

महिला पांच बच्चों की मां तो हत्यारोपी दो बच्चों का पिता
महिला के पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई, जबकि दूसरी शादी बुलंदशहर निवासी युवक से की। पहले से दो और दूसरे पति से तीन बच्चे हैं। महिला ने दूसरा पति भी छोड़ दिया और वह दिल्ली में पांचों बेटे-बेटियों को लेकर रहने लगी। महिला का बड़ा बेटा 23 वर्ष का है। जबकि हत्यारोपी इमरान का निकाह 15 साल पहले बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर में हुआ। इमरान का एक बेटा पांच तो दूसरा सात साल का है। नशे की लत के चलते पत्नी ने इमरान से तलाक ले लिया और बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- Gurugram: स्कॉर्पियो सवार युवकों की पिटाई से खौफजदा हार्दिक, घर जाने से डर रहा, दोस्तों के पास रहने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed