फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A woman was duped of Rs 2.20 lakh on the pretext of share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला से 2.20 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 2.20 lakh on the pretext of share trading
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के मोहननगर स्थित पार्श्वनाथ पेराडाइज सोसायटी निवासी मोना वर्मा से ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर ठगों ने 2.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जिन खातों में रकम स्थानांतरित हुई है, उनकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मोना वर्मा को साइबर ठगों ने 20 मार्च को व्हाट्सएप पर लिंक भेजा था। इसमें विज्ञापन के जरिए ठगों ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग के झांसे में लिया और पांच-सात हजार रुपये मुनाफे का लालच दिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में मोना ने पुलिस को बताया कि ठगों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और निवेश कराने लगे। इसके बाद बड़े मुनाफे का झांसा देकर दो बार में अपने निजी और सरकारी बैंक खाते से 2.20 लाख रुपये स्थानांतरित करा लिए। असल रकम और मुनाफा न मिलने पर उन्हें साइबर ठगी का पता चला। तब उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसकी जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि साइबर टीम ने जो तथ्य अपनी रिपोर्ट में शामिल किए हैं उनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बैंक से भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed