{"_id":"67f02b0bf9d24090e101c24a","slug":"a-woman-was-caught-running-away-after-snatching-a-mangalsutra-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105644-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंगलसूत्र झपटकर भाग रही महिला को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंगलसूत्र झपटकर भाग रही महिला को पकड़ा
विज्ञापन
मोदीनगर। सीकरी महामाया देवी चैत्र नवरात्र मेले में बदमाशों का भी बोलबाला है। शुक्रवार को एक महिला श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग रही महिला को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
दिल्ली निवासी विवेक कुमार पत्नी सोनिया के साथ शुक्रवार को महामाया देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। तभी एक महिला उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर भीड़ में छिप गई। लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बृहस्पतिवार रात हरियाणा स्थित फरीदाबाद निवासी विशाल और मानू व गुरुग्राम निवासी दीपक और राहुल के अलावा एक महिला का पर्स चोरी हो गया। भीड़ से बाहर आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से मामले की शिकायत की। मेले में चोरों से सावधान रहने के लिए लगातार एनांउसमेंट भी किया जा रहा है। संवाद