{"_id":"69dea65be554a5e65801c926","slug":"a-woman-going-to-dasna-wedding-died-in-a-road-accident-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-863792-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डासना गमी में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डासना गमी में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। धौलाना में बरात की बस पलटने से डासना के पांच लोगों की मौत के बाद मृतक मुन्ना की पडोसी बुजुर्ग महिला मोमदा की सोमवार की रात प्राकृतिक मौत हो गई। मुन्ना और बुजुर्ग मामी की गमी में शामिल होने आ रही महिला की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सिहानी गेट पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सिहानी गेट थाने के सामने ओवरब्रिज पर बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल रहीसुद्दीन ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं और नजमा (35) उनकी पत्नी है। डासना में नजमा की मामी मोमदा रहती थीं। बुजुर्ग का सोमवार रात इंतकाल हो गया था। उन्होंने बताया मोमदा के पडोसी मुन्ना की धौलाना सड़क हादसे में मौत हो गई। नजमा और रहीसुद्दीन दोनों की गमी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।