फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A woman fell from the fourth floor of a hospital in Pilkhuwa

हापुड़ में हादसा: अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत; पथरी-हार्ट की बीमारी से थी परेशान

Tue, 24 Sep 2024 11:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 11:10 PM IST
सार

हापुड़ के पास पिलखुवा इलाके में एक अस्पताल की चौथी मंजिल से महिला गिर गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

विज्ञापन
A woman fell from the fourth floor of a hospital in Pilkhuwa
चौथी मंजिल से महिला गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पबला रोड स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचाराधीन महिला संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी 45 वर्षीय किरन देवी पत्नी सुखपाल सिंह को पथरी एवं हार्ट की समस्या होने पर परिजनों ने 20 सितंबर को उपचार के लिए जीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने महिला को अस्पताल के चौथी मंजिल स्थित कमरे में भर्ती कराया था, जहां पर उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम  महिला संदिग्ध परिस्थितियों में ऊपर से गिर गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के समय महिला का पति कैंटीन से खाना लेने के लिए गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि महिला के पति ने अस्पताल कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसकी चौथी मंजिल से गिरकर उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के आरोप पर अस्पातल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहा हैं। अभी तक इस बाबत कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। - अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा। 


मृतका एवं उसके पति का आपस में विवाद चल रहा था, जिसकी उनके पास वीडियो रिकॉर्डिंग है। महिला ने स्वंय छलांग लगाई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतका का उपचार अभी तक निशुल्क किया गया है। -मनोज सिसोदिया, उप निदेशक, जीएस अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed