{"_id":"6945a28a54e642c2870cfac4","slug":"a-trolley-full-of-sawdust-overturned-in-a-pothole-on-the-road-causing-a-massive-traffic-jam-on-the-hapur-road-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108058-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क पर हुए गड्ढे में बुरादे से भरा ट्रॉला पलटा, हापुड़ मार्ग पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क पर हुए गड्ढे में बुरादे से भरा ट्रॉला पलटा, हापुड़ मार्ग पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण के कार्य के चलते सड़क में हुए गड्ढे में पल
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग स्थित मोदीपोन पुलिस चौकी समीप शुक्रवार सुबह लकड़ी के बुरादे से भरा एक ट्रॉला पलट गया। ट्रॉला पलटने से हापुड़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण तीन मालगाड़ियों को आउटर पर ही रोकना पड़ा। हादसा सड़क में हुए गहरे गड्ढे में ट्रॉले का पहिया गिरने के कारण हुआ।
हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण मोदीपोन चौकी वाली साइड को यातायात के लिए बंद किया हुआ है। केवल नगर पालिका परिषद कार्यालय वाली साइड से वाहनों का आवागमन हो रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार सुबह लकड़ी के बुरादे से भरा एक ट्रॉला हापुड़ की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉला रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद जैसे ही मोदीपोन पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तभी ट्रॉले का पहिया गड्ढे में गिर गया।
इससे ट्रॉला अनियंत्रित होकर पलट गया। बुरादा सड़क पर बिखर गया। इससे मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर जाम लग गया। दोनों साइडों में करीब दो किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। भीषण जाम के कारण रेलवे बैरियर बंद नहीं हो सका। इसके कारण दो ट्रेनों को आउटर पर ही रोकना पड़ा। किसी तरह यातायात सामान्य कराकर ट्रेनों को पास कराया गया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जाम के कारण रेलवे क्रॉसिंग बैरियर बंद नहीं हो सके। दो मालगाड़ी को स्टेशन और एक को मेरठ की तरफ आउटर पर रोकना पड़ा।