फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A transformer exploded and caught fire, injuring five people.

Ghaziabad News: ट्रांसफॉर्मर में धमाके के साथ लगी आग, पांच लोग झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A transformer exploded and caught fire, injuring five people.
ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर झुलसा - फोटो : chineni news
खोड़ा। कविता सिनेमा हॉल के सामने रखे ट्रांसफॉर्मर में धमाके के साथ आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।आग और ट्रांसफॉर्मर से निकले गर्म तेल की चपेट में आने से वहां खड़े पांच लोग झुलस गए। इनमें से एक व्यक्ति ने कपड़ों में आग लगने पर नाले में कूदकर जान बचाई। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने खोड़ा में कविता सिनेमा हॉल के सामने सीटी-पीटी मीटरिंग यूनिट ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे क्षेत्र को दी गई और प्रयोग की गई बिजली का रिकॉर्ड रखा जाता है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रांसफॉर्मर के आसपास कुछ लोग खड़े थे। तभी उसमें अचानक धमाका हो गया।
विज्ञापन


धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। ट्रांसफॉर्मर से आग और तेल निकलने लगा। इसकी चपेट में आने से कमलेश कुमार चौधरी, पंकज, अरुण, अतुल माथुर व एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की लाइट बंद कराई। ट्रांसफॉर्मर से निकला तेल सड़क पर फैल गया। इस कारण करीब एक घंटे तक सड़क बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। ऊर्जा निगम की ओर से भी सूचना दी गई है। शिकायत मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कवर किया न नियमित रखरखाव
आसपास के लोगों ने बताया कि सिनेमा हॉल के संचालन के लिए परिसर के अंदर बड़ा ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। उसकी रीडिंग लेने और बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने सड़क किनारे मिनी ट्रांसफॉर्मर लगाया था। आरोप है कि इस ट्रांसफॉर्मर को न तो कवर किया गया और न ही नियमित रखरखाव किया जा रहा है।

घटना शाम को होती तो भारी नुकसान हो सकता था
स्थानीय निवासियों के अनुसार, अगर यह घटना शाम के समय होती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। शाम को सड़क पर फूड स्टॉल और सब्जी विक्रेताओं की भरमार रहती है। साथ ही सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए आते हैं।

कोई नहीं आया मदद के लिए, नाली में कूदकर जान बचाई
हादसे में बुरी तरह झुलसे कमलेश कुमार चौधरी ने बताया कि वह कविता पैलेस के पास बिरयानी खरीद रहे थे। तभी हादसा हो गया। आग का एक गोला उनकी पीठ पर गिरा। इससे उनके शरीर में आग लग गई। वह मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कोई आग बुझाने आगे नहीं आया। इसके बाद उन्होंने नाली में कूदकर जान बचाई। हादसे में उनके दोनों हाथ और पीठ बुरी तरह झुलस गए। कमलेश का खोड़ा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, अतुल माथुर ने बताया कि वह दुकान के बाहर बैठे थे। तभी धमाका हुआ और गर्म तेल उनके ऊपर गिर गया।


अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसमें किसकी गलती है, इसकी जांच अधिशासी अभियंता को दी गई है। नियमानुसार घायलों को सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर झुलसा

ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर झुलसा- फोटो : chineni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed