फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A tempo crushed a two-year-old girl playing outside the house

Ghaziabad News: टैंपों ने घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को कुचला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A tempo crushed a two-year-old girl playing outside the house
लोनी। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में टैंपों ने बैक करने के दौरान घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम को मंगलवार दोपहर कुचल दिया। मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैंपों को मौके पर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


दिल्ली में कपड़े की दुकान में काम करने वाला इमरान लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में रहता है। परिवार में पत्नी इरफाना, तीन बच्चों जिफरा, बेटा हसन और छोटी बेटी अरीबा दो वर्ष की है। मंगलवार सुबह वह दिल्ली में कपड़े की दुकान पर चले गए थे। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक अपनी टैंपो बाहर निकाल रहा था। इस दौरान इमरान की दो साल की बेटी अरीबा चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसीपी अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चालक की तलाश की जा रही है। टैंपो को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed