फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A teenager was sexually exploited on the pretext of marriage and was also accused of forcing her to undergo abortion

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, गर्भपात कराने का भी आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A teenager was sexually exploited on the pretext of marriage and was also accused of forcing her to undergo abortion
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक पंद्रह वर्षीय किशोरी ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की दादी की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता की दादी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि किशोरी के माता-पिता के निधन के बाद वह उनके साथ ही रहती हैं। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के ही मोदीनगर बस स्टैंड के पास रहने वाला युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसका शोषण किया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने उसके गर्भवती होने पर किशोरी को गर्भपात की गोलियां भी दीं और कई बार जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपी उस पर दबाव बनाकर घर से सामान मंगवाता रहा और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। डर के कारण किशोरी लंबे समय तक चुप रही, लेकिन बाद में पूरी घटना अपनी दादी को बताई। पीड़िता की दादी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed