फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A team of 177 officers is ready to prevent stubble burning

Ghaziabad News: पराली जलाने से रोकने के लिए 177 अफसरों की टीम तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:19 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में पराली व फसल अवशेष जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने 177 टीमों का गठन किया है। ये टीमें गांवों में किसानों को जागरूक कर रही हैं और नियम तोड़ने पर एफआईआर की कार्रवाई करेंगी।

विज्ञापन
A team of 177 officers is ready to prevent stubble burning

विस्तार

बुलंदशहर। जिले में धान की पराली व फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 177 अफसरों की टीम तैयार की है। टीम पराली व फसल अवशेष जलाने पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक बबलू कुमार और जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि डीएम श्रुति के निर्देश पर ब्लॉक व तहसील न्याय पंचायत स्तर पर टीमों का गठन कर दिया है। टीमें प्रतिदिन गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रही हैं। पराली जलाने वाले किसानों पर शासन ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। डीएम ने टीमों को निर्देश दिए हैं कि वह धान की पराली को गोशालाओं में दान कराएं या बिकवाएं। किसान उसका खाद भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में गत वर्ष पराली जलाने के करीब 150 मामले आए थे। इसमें कई किसानों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें कूड़ा करकट भी जलाया गया था। अब फिर से धान की फसल पककर तैयार हो गई है और कटाई भी जारी है। कृषि विभाग के अफसरों ने किसान खेतों में पराली न जलाएं पराली एवं फसल अवशेष जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed