{"_id":"6a98857ccbdbaeda32097017","slug":"a-swarm-of-cartoons-attacked-the-children-in-the-society-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-968428-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोसायटी में बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोसायटी में बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला
विज्ञापन
राजनगर रेजिडेंसी में कुत्तों के काटने से घायल बच्ची। स्रोत: जागरूक पाठक
गाजियाबाद। राजनगर रेजीडेंसी सोसायटी में हाउसकीपिंग स्टाफ के बच्चे पर चार से पांच कुत्तों के झुंड ने हमला कर बच्चे को घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर सोसायटी के गार्ड ने कुत्तों को भगाया। इसके बाद सोसायटी के अन्य कर्मचारियों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया।
सोसायटी के मेंटेनेंस हेड हर्ष चौधरी ने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे की है। हाउसकीपिंग स्टाफ का आठ साल का बच्चा बाहर घूम रहा था। इसी दौरान चार से पांच कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। बच्चे को कुत्ते घसीटकर बेसमेंट में लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर सोसायटी का गार्ड मौके पर पहुंचा और डंडे से कुत्तों को भगाया।
मौके पर सोसायटी के अन्य लोग भी पहुंच गए। निवासियों और स्टाफ की मदद से बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उपचार कर बच्चे को घर भेज दिया। बताया कि सोसायटी में कुत्तों की समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम में की जा चुकी है। इसके बावजूद कुत्तों को सोसायटी से नहीं हटाया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार कुत्तों का झुंड लोगों पर हमला कर चुका है, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।