फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A speeding vehicle hit a young man

Ghaziabad News: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A speeding vehicle hit a young man
लोनी। सेवाधाम कॉलोनी में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। मामले की शिकायत पुलिस से की है। साहिल ने बताया कि उनका भाई दिव्यांश कॉलोनी में काम से पैदल जा रहा था। पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनके भाई को टक्कर मार दी। इससे वह काफी दूर तक उछल कर रोड पर जाकर गिरा। उन्होंने बताया कि भाई के सिर, कान व नाक की हड्डी, सिर में खून एकत्र हो गया। चोट लगने से आंख बंद हो गई। अस्पताल में भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed