फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A speeding canter hits two brothers riding a bike, they die

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
A speeding canter hits two brothers riding a bike, they die
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला आवास विकास के सामने तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों चचेरे भाइयों को मौत हो गई। चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। बागपत के खेकड़ा गांव में कृष्ण गोपाल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई मोहन और चाचा का लड़का अनुज लोनी मैन नया बाजार में गहनों की दुकान चलाते थे। रोजाना वह बाइक से दुकान पर जाते थे। रविवार को भी दोनों भाई बाइक से लोनी जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे दोनों जैसे ही मंडोला आवास विकास के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक से नीचे गिर गए। इस दौरान कैंटर का पहिया दोनों के ऊपर से चढ़ गया। चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मामले में कृष्ण गोपाल ने कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी हैं। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। चालक की तलाश की जा रही है। कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed