फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A spate of thefts during the rainy season

Ghaziabad News: बारिश के मौसम में लगी चोरी की झड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
A spate of thefts during the rainy season
गाजियाबाद/साहिबाबाद। शहर से लेकर देहात के क्षेत्रों में चोरों ने पांच स्थानों पर धावा बोलकर दुकानों और मकानों से लाखों रुपये की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर वारदात को ऐसे अंजाम दे रहे हैं कि मानों बारिश के मौसम में चोरी की झड़ी लगी हो। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

राजनगर स्थित एक कुरियर कंपनी के कार्यालय से साढ़े पांच लाख की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। मुरादनगर में रेलवे रोड पर रविवार रात चोरों ने सात दुकानों से एसी के पाइप व कॉपर वायर चोरी कर लिए। टीलामोड़ थाने के पास सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी के फ्लैट से गहने व नकदी, कौशांबी की साईं हैरीटेज सोसायटी में घरेलू सहायिका ने इंजीनियर के फ्लैट से गहने चुरा लिए। साथ ही वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित इलेक्ट्रिक के सामान की दुकान में नौकर ने 43 हजार रुपये के पंखे, कंबल और अन्य सामान चुरा ले गया।
विज्ञापन



कार्यालय से साढ़े पांच लाख की नकदी चोरी

गाजियाबाद। राजनगर स्थित एक कुरियर कंपनी के कार्यालय से साढ़े पांच लाख की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में कार्यालय पर कार्यरत सुपरवाइजर नरेंद्र कुमार ने सुरक्षा गार्ड दीपक पर आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पिलखुवा निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त की सुबह करीब पौने आठ बजे जब वह कार्यालय पर पहुंचे तो गार्ड दीपक वहां मौजूद नहीं था। कार्यालय की चाबी भी उसी के पास है। जब वह नहीं मिला तो सिक्योरिटी मेनेजर मनोज कुमार को सूचना दी और शटर का ताला तोड़ा। अंदर देखा तो गल्ले का नकदी से बॉक्स गायब मिला। जिसमें करीब साढ़े पांच लाख की नकदी थी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





रेलवे रोड पर चोरों ने बोला सात दुकानों पर धावा

मुरादनगर। रेलवे रोड पर रविवार रात चोरों ने सात दुकानों से एसी के पाइप व कॉपर वायर चोरी कर लिए। न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी प्रभाकर शर्मा की रेलवे रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार रात चोरों ने एसी में लगे कॉपर का पाइप काट लिया। इसके अलावा हरिओम के फाइनेंस ऑफिस से दो एसी के पाइप व अन्य सामान, प्रवेश के ऑफिस से एसी पाइप, विपिन त्यागी के फोटो स्टूडियाे, दिनेश कुमार की दुकान से और अरुण जूलर्स की दुकान से भी एसी का पाइप काट लिया। इसके अलावा एनके बर्गर के तीन सिलिंडर चोरी कर लिए थे, जो कुछ दूरी पर पड़े मिले। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है, जल्दी ही चोर पकड़े जाएंगे। संवाद




सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी के फ्लैट में गहने-नगदी चोरी

साहिबाबाद। सेवानिवृत डिप्टी एसपी अजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वह तीन तारीख को कानपुर गए थे। रविवार को इंद्रप्रस्थ सोसायटी के फ्लैट में पहुंचे तो देखा कि आपातकाल वाली पिट की तरफ से खिड़की की ग्रिल कटी हुई थी। आलमारी से सोने के गहने और नकदी गायब थी। बाकी सामान बेड पर बिखरा हुआ था। उन्होंने चोरी की घटना तुरंत पुलिस को दी। टीलामोड़ थाने से पुलिस सोसायटी पहुंची और फ्लैट व पूरे परिसर को चेक किया लेकिन, किछ पता नहीं चला। उनका आरोप है कि सोसायटी में सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद लोहे की ग्रिल काटकर फ्लैट में चोरी हो गई। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि चोर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। ब्यूरो



घरेलू सहायिका ने इंजीनियर के घर से लाखों के गहने चुराए


कौशांबी। साईं हैरीटेज सोसायटी में घरेलू सहायिका टेलीकॉम इंजीनियर गौरव सिंह के फ्लैट से तीन लाख रुपये से ज्यादा के गहने चोरी कर ले गई। आरोप है कि 14 जुलाई को शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने सात माह की गर्भवती पत्नी और उन्हें कई दिन तक थाने के चक्कर लगवाए। दस अगस्त को उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पर चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। गौरव सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले एक घरेलू सहायिका को काम पर रखा था। नौ जून को घरेलू सहायिका ने सोना नाम की दूसरी महिला को काम के लिए उनके घर भेजना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोना रोजाना सुबह 5:30 बिना बताए घर आकर साफ सफाई कर चली जाती थी। इसी बीच उसने घर के अलमारी से चार सोने की चूड़ियां मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, एक हीरे की अंगूठी, एक जोड़ी पायल और गले की सोने की चेन चोरी कर ली। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घरेलू सहायिका की तलाश की जा रही है।





दुकान से पंखे, कंबल समेत 43 हजार का सामान चोरी

इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित इलेक्ट्रिक के सामान की दुकान में नौकर ने 43 हजार रुपये के पंखे, कंबल और अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से नौकर को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वसुंधरा सेक्टर-3 में रहने वाले दुकानदार शिवांक गुप्ता ने बताया कि कई दिनों से उनके पिता अनिल गुप्ता की तबीयत खराब चल रही थी। वह दुकान को जल्दी खोलने के लिए साजिद नाम के नौकर को चाबी दे देते थे। आरोप है कि साजिद सुबह के समय दुकान खोलने के बाद अपने जानकार को पंखे, कंबल और अन्य सामान चोरी करके दे देता था। एसीपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी साजिद को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed