फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A retired Subedar's dairy booth employee fled with Rs 3 lakh.

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त सूबेदार के डेयरी बूथ के तीन लाख रुपये लेकर भागा कर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A retired Subedar's dairy booth employee fled with Rs 3 lakh.
साहिबाबाद। नंदग्राम निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार एसबी त्यागी ने साहिबाबाद थाने में मदर डेयरी बूथ के कर्मचारी पर तीन लाख रुपये चुराकर भागने का आरोप लगाया है। आरोपी हरियाणा के पानीपत जिले के कलां उरलाना खुर्द का रहने वाला प्रदीप है। मामला 10 नवंबर 2025 का है। 11 फरवरी 2026 को डीसीपी से शिकायत करने के बाद पीड़ित की शिकायत पर जांच करने के बाद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसबी त्यागी ने शिकायत में बताया कि वह लाजपत नगर में मदर डेयरी बूथ संचालित करते है। 15 सितंबर 2025 को उन्होंने बूथ पर काम करने के लिए प्रदीप को नौकरी पर रखा था। 10 नवंबर 2025 को उन्होंने बूथ पर हुई तीन दिन की आय 2.60 लाख रुपये की नकदी, प्रदीप को देकर बैंक में जमा करने के लिए भेजा था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी जाते हुए बूथ की अलमारी में रखा उनका डेबिट कार्ड भी चुराकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने न तो नकदी जमा की और डेबिट कार्ड से भी 40 हजार रुपये निकाल लिए। 10 नवंबर की शाम उन्होंने लाजपत नगर चौकी में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि थाना प्रभारी से मिलने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील से शिकायत की तो उन्होंने एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव को जांच के निर्देश दिए। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। एसीपी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए सर्विलांस टीम काम कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed