{"_id":"698788c95d280df72808cbe4","slug":"a-report-was-filed-against-the-secretary-of-the-bar-association-and-angry-lawyers-staged-a-sit-in-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108550-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बार एसोसिएशन के सचिव पर रिपोर्ट दर्ज, गुस्साए अधिवक्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बार एसोसिएशन के सचिव पर रिपोर्ट दर्ज, गुस्साए अधिवक्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
मोदीनगर। तहसील मुख्यालय की बार एसोसिएशन के सचिव नकुल त्यागी और एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने कृषि भूमि की खरीद फरोख्त के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा और समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और मुकदमा खत्म करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।
जनपद मेरठ के गांव इकला निवासी मुकुल सांगवन की शिकायत के अनुसार गांव सैदपुर निवासी सुमित ने कृषि भूमि का एग्रीमेंट उनके नाम किया था। आरोप है कि सुमित और अधिवक्ता नकुल त्यागी ने एग्रीमेंट होने के बावजूद साजिश के तहत किसी अन्य के नाम बैनामा कर दिया। मुकुल सांगवन ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की। पुलिस ने शुक्रवार को मोदीनगर बार एसोसिएशन के सचिव नकुल त्यागी और सुमित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। नकुल त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी से अधिवक्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया। आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए समाधान दिवस में पहुंच गए और अधिकारियों के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर अधिवक्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह और एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने अधिवक्ताओं को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।