फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A report has been filed regarding the firing on a youth.

Ghaziabad News: युवक पर फायरिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed regarding the firing on a youth.
ककोड़। बाजार जा रहे युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर मकरंदपुर निवासी अर्जुन ने तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर हिरनौटी भट्टे पर ट्रैक्टर-ट्राली से ईंट लेने के लिए गए थे। साथियों के लिए कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए बाइक से गांव हिरनौटी जा रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे राजीव शर्मा, गब्बर व उनके अज्ञात साथियों ने उनपर फायर कर दिया। उन्होंने एक व्यक्ति के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनपर छह राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद दोनों आरोपियों के अलावा उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed