फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A report has been filed against an unknown person after a young woman died after falling from the fifth floo

Ghaziabad News: युवती की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against an unknown person after a young woman died after falling from the fifth floo
इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर चार कामना अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत के मामले में पर पिता ने जांच की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पिता ने सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती के पिता मनोज कुमार अहिरवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से स्वस्थ थीं। वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती। आरोप है कि उनके मालिक की ओर से घटना की कोई सूचना नहीं दी गई और न ही कोई स्पष्ट जवाब मिला है। उन्होंने बेटी की मौत के मामले में पुलिस से सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की गंभीरता पूर्ण जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि मूलरूप से मध्य प्रदेश जिला दमोह गांव लोहारा की निवासी गायत्री अहिरवार परिवार के साथ वैशाली कामना अपार्टमेंट में रहती थीं। वह दिव्या अपार्टमेंट में कपड़ों की पैकेजिंग करने वाली एक कंपनी में काम करती थी। 28 फरवरी की शाम लगभग तीन बजे गायत्री की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। उस समय पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि युवती मानसिक तनाव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed