फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A 'public outrage rally' (Jan Aakrosh Rally) will be held in Khoda on November 1st, demanding access to Ganga water.

Ghaziabad News: खोड़ा में गंगाजल के लिए निकाली जाएगी एक नवंबर को जन आक्रोश रैली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A 'public outrage rally' (Jan Aakrosh Rally) will be held in Khoda on November 1st, demanding access to Ganga water.
खोड़ा। गंगाजल की मांग को लेकर अब खोड़ावासी लामबंद होंगे और एक नवंबर (रविवार) को जन आक्रोश रैली निकालकर अपनी बात रखेंगे। निवासियों का आरोप है कि हर बार चुनाव में वोट के लिए सभी नेता पानी का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन दो दशक पानी का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि निवासियों ने एकजुट होकर रैली निकालने का निर्णय लिया है। अब अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रैली के लिए नेहरू गार्डन गोशाला पर एकत्र होंगे और वहां से रैली साहिल पब्लिक स्कूल, कविता पैलेस, सरस्वती विहार लाल मंदिर और प्रताप विहार होते हुए आगे जाएगी। इसके बाद रैली चमेली देवी स्कूल, प्रताप विहार मेन मार्केट, मंगल बाजार और इंगलवाल चौक से होते हुए आईटीआई पर जाकर समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed