फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A notorious criminal stabbed a father and his sons in Dasna after they resisted a robbery

Ghaziabad News: लूट का विरोध करने पर कुख्यात ने डासना में पिता-पुत्रों को घोंपे थे चाकू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
A notorious criminal stabbed a father and his sons in Dasna after they resisted a robbery
गाजियाबाद। 28 जून 2025 की रात डासना जेल के पीछे नाहल रोड पर रहने वाले गोपीचंद के परिवार को आज भी याद है। बावरिया गिरोह ने घर में लूटपाट कर विरोध करने पर बेटे रोहित के पेट में चाकू घोंप दिया था। बचाने आए दूसरे बेटे चेतन को भी घायल कर दिया था। जांच में कुख्यात धर्मेंद्र उर्फ टिंडी उर्फ बंटी का नाम सामने आया था, जिस पर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार शाम मुठभेड़ में मारे गए टिंडी के भाई संजय पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल रोड निवासी चेतन कुमार ने 29 जून 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि वह और उनके पिता गोपीचंद घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे कुछ अज्ञात लोग आए और कहा कि उनकी बहन भाग गई है, उसे ढूंढ रहे हैं। परिवार ने कहा कि यहां कोई बहन नहीं है तो हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर घर के अंदर सो रहे रोहित, देवेंद्र और उनकी मां बाहर आ गए।
विज्ञापन

हमलावरों ने रोहित के पेट में चाकू मार दिया और देवेंद्र पर भी हमला कर दिया। चेतन जब भाइयों को बचाने गया तो उस पर भी चाकू से वार किया गया। बहन और मां पर भी हमला किया गया। परिवार ने डंडे और पत्थर से विरोध किया तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भाग गए। इस मामले में धर्मेंद्र गिरोह की करतूत उजागर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के साथ खेकड़ा में की थी चोरी
10 नवंबर 2024 को धर्मेंद्र ने पत्नी आरती और साथियों के साथ बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के एनबीसी टाउन में प्रवीण धामा के घर में चोरी की थी। प्रवीण के अनुसार वह 8 नवंबर को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर राजस्थान गए थे। 10 नवंबर सुबह ताला टूटने की सूचना मिली। घर पहुंचे तो सामान बिखरा था, अलमारियों के ताले टूटे थे। चोर एक लाख 30 हजार रुपये नकद, सोने की दो चेन, एक लॉकेट, तीन अंगूठियां, दो जोड़ी झुमके, एक हार और चांदी के पांच सिक्के ले गए थे।

इसके अलावा 13 जनवरी 2025 को दादरी में सराफ की दुकान से ढाई किलो सोना और दो किलो चांदी के आभूषण चोरी किए थे। इससे पहले गुरुग्राम में एटीएम से 13 लाख रुपये चोरी किए थे। जनपद शामली में भी उस पर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। उसके साथी 25 हजार रुपये के इनामी राजू को वर्ष 2017 में शामली की झिंझाना पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed