फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A ninth-grade student lost his sight...a case was filed against the teacher, the headmaster and the school owner

Ghaziabad News: नौवीं के छात्र की आंख की गई रोशनी...शिक्षिका, प्रधानाध्यापक और विद्यालय मालिक पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A ninth-grade student lost his sight...a case was filed against the teacher, the headmaster and the school owner
शिक्षक की पिटाई से आंखों की रोशनी गवाने वाला छात्र वंश। संवाद
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र स्थित निजी विद्यालय श्री गिरधारीलाल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा नौ के छात्र की दायीं आंख की रोशनी चले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सजा देने के दौरान शिक्षिका ने छात्र की डंडे से पिटाई की थी। इस दौरान उसकी आंख में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षिका, प्रधानाध्यापक और विद्यालय मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ग्राम महरौली निवासी प्रवीन के मुताबिक उनका 14 वर्षीय पुत्र वंश गांव स्थित श्री गिरधारीलाल पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत है। उनका आरोप है कि 20 दिसंबर 2025 को स्कूल में शिक्षिका कुमारी अर्चना ने सजा देने के उद्देश्य से वंश को डंडा मारा, जो उसकी दायीं आंख पर लगा। चोट लगने के बाद छात्र की आंख से खून बहने लगा। उसे तुरंत कविनगर स्थित मानव अस्पताल
विज्ञापन

ले जाया गया।
परिजनों को उम्मीद थी कि समय के साथ आंख ठीक हो जाएगी। इसलिए उन्होंने तुरंत कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। दो माह उपचार चलने के बाद अब चिकित्सकों ने छात्र की आंख की रोशनी स्थायी रूप से समाप्त होने की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के पिता का आरोप है कि उन्होंने बेटे की आंख खराब होने की बात विद्यालय प्रबंधन को बताई। इस पर विद्यालय मालिक और प्रधानाध्यापक ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रबंधन ने धमकी दी छात्र की दोनों आंख खराब होने पर भी वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
पीड़ित पिता ने 12 फरवरी को पुलिस आयुक्त और अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed