{"_id":"6a8a03c3c6f20960740b7ee0","slug":"a-murder-plot-had-been-brewing-within-the-confines-of-the-house-for-three-days-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-960279-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर की चहारदीवारी के भीतर तीन दिन से पल रही थी हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर की चहारदीवारी के भीतर तीन दिन से पल रही थी हत्या की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल सिंह
साहिबाबाद। लोकप्रिय विहार के दोहरे हत्याकांड में पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि राजा ने पत्नी-बेटी की हत्या अचानक गुस्से में आकर नहीं की, बल्कि वारदात की तैयारी पहले से कर रखी थी। पुलिस के मुताबिक, उसने मछली मंडी से चाकू तीन दिन पहले ही लाकर रख लिया था। घर की चहारदीवारी के भीतर खौफनाक साजिश आकार ले रही थी, लेकिन परिवार को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था।
एसीपी सूर्यबली मौर्य के अनुसार, वारदात से पहले लगातार तीन रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दो दिन पहले नीचे के फ्लैट में रहने वाले पड़ोसियों ने उनके घर पहुंचकर दोनों को शांत कराया था। पूछताछ में राजा ने बताया कि लगातार हो रहे विवाद के बाद उसने पत्नी और बेटी की हत्या की योजना बनाई थी।
-- -- -
छोटी बेटी को बचाने के लिए पति के पैरों से लिपट गई लहूलुहान मां
पुलिस के अनुसार, हमले में बची रूबी ने पूछताछ में बताया कि पिता ने पहले मां और बड़ी बहन पर हमला किया। इसके बाद वह उसके पीछे भी दौड़ा। रूबी को बचाने के लिए घायल बेबी पति के पैरों से लिपट गई। इसके चलते राजा आगे नहीं बढ़ सका और रूबी वहां से निकलकर बच गई। हालांकि, चाकू के हमले में वह भी घायल हुई। रूबी की चीख-पुकार सुनकर नीचे रहने वाले रफीक व तय्यूब ऊपर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
-- -- -
जीबी पंत के बाद इबास में चल रहा था इलाज
नोएडा के ममूरा में रहने वाले बेबी के फुफेरे भाई इस्लामुद्दीन ने बताया कि राजा करीब पांच साल से डिप्रेशन से पीड़ित है। उसका पहले कई वर्षों तक दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल और बाद में इबास अस्पताल में इलाज चला। परिजन के मुताबिक, दवा खाने को लेकर ही पिछले करीब चार महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बेबी कई बार ऑनलाइन पार्सल के जरिये राजा के लिए दवाएं मंगाती थी और उसे नियमित दवा लेने के लिए कहती थी।
-- -- -
एक सप्ताह में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाकर एक सप्ताह के भीतर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।