फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A motorist struck an innocent four-year-old child playing in the lane.

Ghaziabad News: कार सवार ने गली में खेल रही चार वर्षीय मासूम को टक्कर मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A motorist struck an innocent four-year-old child playing in the lane.
लोनी। विकास नगर कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल की दोपहर उनकी चार वर्षीय पुत्री रुकशिक घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान कॉलोनी निवासी आदर्श और हिमांशू तेज रफ्तार कार से गली में पहुंचे। आरोप है कि आदर्श ने लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी बेटी को टक्कर मार दी और उसका पैर टूट गया। जबकि शरीर में अन्य जगहों पर भी चोट आई है। घटना के बाद आदर्श ने बच्ची का इलाज कराने का भरोसा दिलाकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अब आरोपी कार चालक उपचार कराने से मना कर दिया है। एसीपी लोनी विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी आदर्श के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed