{"_id":"69c3e98dd4d29a4bb000c686","slug":"a-man-selling-chicken-biryani-from-a-pushcart-during-navratri-was-apprehended-and-handed-over-to-police-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिकन बिरयानी पर बवाल: नवरात्रि में ठेले पर बेच रहा था शख्स, हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन बिरयानी पर बवाल: नवरात्रि में ठेले पर बेच रहा था शख्स, हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Wed, 25 Mar 2026 07:26 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:26 PM IST
सार
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नवरात्रि में एक ठेले वाला चिकन बिरयानी बेचता पकड़ा गया। गो रक्षक और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस को सौंपा। चावलों के नीचे चिकन के पीस छिपाए गए थे।
विज्ञापन
बिरयानी बेच रहे शख्स को पकड़कर पुलिस को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक ठेले वाला नवरात्रि में चिकन बिरयानी बेचता पाया गया। गो रक्षक और बजरंग दल कार्यकर्ता ने युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन
गो रक्षा दल के जिला अध्यक्ष गुलशन राजपूत ने बताया कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आंबेडकर पार्क के पास नवरात्रि में ठेले पर एक युवक चिकन बिरयानी बेच रहा था। इसकी भनक लगते ही गुलशन राजपूत और बजरंग दल के नगर अध्यक्ष पवन शर्मा वहां पहुंचे। देखा ठेले वाले ने चावलों के नीचे चिकन के पीस छुपाए हुए थे।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस को दी, पूछने पर युवक ने वेज बिरयानी बताया,जब पुलिस ने जांच की तो चिकन के पीस पाए गए। आरोप है कि नवरात्रो में चिकन बिरयानी बेच कर भावनाओं को आहत कर रहे है । मामले में गुलशन राजपूत ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।