फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man posing as a military defence personnel duped a lady doctor of Rs 1.29 lakh

Ghaziabad News: सैन्य रक्षा कर्मी बन महिला चिकित्सक से ठगे 1.29 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A man posing as a military defence personnel duped a lady doctor of Rs 1.29 lakh
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के साया गोल्ड एवेन्यू की रहने वाली महिला चिकित्सक डॉ. प्रगति अग्रवाल से साइबर ठग ने सैन्य रक्षा कर्मी बनकर 1.29 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठग ने सेना में 90 महिला उम्मीदवारों की भर्ती से पहले उनका मेडिकल परीक्षण कराने की बात कह उन्हें झांसे में लिया। इसके बाद अपने क्रेडिट कार्ड से चिकित्सक का पेटीएम एप लिंक किया। फिर दो बार में रकम स्थानांतरित कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. प्रगति अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। दिल्ली के मयूर विहार में उनका क्लीनिक है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया है कि पांच मार्च को उनके पास एक अंजान नंबर से फोन कॉल आया था। बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को सैन्य रक्षा कर्मी बताया। साथ ही 90 महिला उम्मीदवारों की भर्ती करने से पहले उनका मेडिकल परीक्षण कराने की बात कही। इस पर महिला चिकित्सक ने हामी भरी। साइबर ठग ने भुगतान के लिए वीडियो कॉल पर आने को कहा।
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर पहले ठग ने अपने क्रेडिट कार्ड को महिला चिकित्सक के पेटीएम एप से लिंक कराया। इसके बाद चिकित्सक से ही 10 रुपये क्रेडिट कार्ड में स्थानांतरित कराए। जिसे वापस उनके खाते में भेज दिया। फिर 65 हजार रुपये स्थानांतरित कराए, लेकिन काफी देर तक टालमटोल करने के बाद भी वापस नहीं किए। महिला चिकित्सक ने बताया कि थोड़ी ही देर बाद साइबर ठग ने उन्हीं से 64990 रुपये स्थानांतरित करा लिए। जब यह रकम भी वापस नहीं आई तब उन्हें शक हुआ और उन्होंने वीडियो कॉल काट दी। इसके बाद पति से मदद लेकर साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। साइबर सेल की रिपोर्ट के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने शनिवार रात मुकदमा दर्ज किया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस बैंक खाते के क्रेडिट कार्ड में रकम स्थानांतरित हुई है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed