फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man entered a house and attacked a young man with an axe due to an old rivalry, leaving him seriously injured.

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर युवक पर फरसे से हमला किया, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A man entered a house and attacked a young man with an axe due to an old rivalry, leaving him seriously injured.
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव अबूपुर में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में घर में घुसकर युवक सुनील शर्मा पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अबूपुर की रहनी वाली सपना शर्मा के अनुसार कुछ दबंग उनके परिवार से किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। आरोप है कि बीते बुधवार रात उनके पति सुनील शर्मा घर के बाहर खड़े थे तभी आरोपी नीरज गिरि अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उन पर हमला करने लगे।
विज्ञापन

सुनील शर्मा जान बचाने के लिए घर के अंदर दौड़े तो आरोपियों ने पीछा कर उन पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान सुनील शर्मा अचेत हो गए। सपना ने शोर मचाया तो आरोपी ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सपना ने निवाड़ी थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार नीरज गिरि निवासी अज्ञात व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed